Saturday, June 19, 2021

हर्ज़ क्या है?

हर्ज़ क्या है?


चलें आसमांनो में, 

वहां से देखें, 

धरती का मर्ज़ क्या है ।

इतनी खौफ़नाक,

शायद न भी  हो, 

तसल्ली करने में भला, 

हर्ज़ क्या है ।


भेजे गए थे यहां, जाओ, 

धरती पर स्वर्ग बनाओ,

और भूल गए,

उसका कर्ज क्या है,

देवता से आदमी,

आदमी से  इंसान बनने की, 

तर्ज़ क्या है ।


अब भी वक्त है, 

कयामत अभी दूर है, 

हौसला हो तो, 

जान जायेंगे  मर्ज़ क्या है, 

लाइलाज नहीं है, 

कोशिश करने में भला,

हर्ज़ क्या है ।









No comments:

Post a Comment

Universal Language of Love and Hate.

Universal Language of Love and Hate. Sometimes, I wonder, why humans developed languages or even need them? If we look back, we will realize...